फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पालिका के कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली, किया जागरूक

विज्ञापन
पालिका के कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली, किया जागरूक
विज्ञापन
अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व मेंं निकाली गई रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम के तहत नगर पालिका की ओर से रविवार को स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। अध्यक्ष पुष्पलता मंगल व अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्र के नेतृत्व में कार्यालय व सफाई से जुड़े कर्मियों की रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कर्मियों ने मानव शृंखला बनाकर भी स्वच्छता को बनाए रखने में एक-दूसरे का सहयोगी बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पालिका परिसर से दोपहर 12 बजे निकाली गई रैली पहले हनुमानगढ़ी तक गई, इसके बाद निचलौल मार्ग पर मऊपाकड़ तिराहे तक। रैली में शामिल पालिका के कार्यालय कर्मियों व सफाई कर्मियों ने आमजन से स्वच्छता को अपनाने व शहर को सुंदर रखने की अपील की। कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष, ईओ व सफाईकर्मियों ने मानव शृंखला भी बनाई। कर्मियों ने मुख्य चौराहे पर लगे स्व. शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति एवं बलिया नाला घाट पर भी पहुंचकर सफाई की। आमजन से सफाई में सहयोग देने को भी कहा। इस दौरान प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम, सफाई नायक लालबहादुर, इंद्रेश कुमार, अभय गुप्ता, बलराम, अजय गौतम, संदीप साहनी, जगमोहन राय, धर्मेंद्र, इंद्रासन व पालिका से जुड़े अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें