फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पंख एप के जरिए शिक्षा की उड़ान भरेंगी प्रतिभाएं

Sun, 04 Aug 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को भविष्य की राह आसान बनाने के लिए काउंसलिंग की जरूरत होती है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंख पोर्टल तैयार किया है। अब एप पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपने कॅरिअर संबंधी काउंसलिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को स्कूल के विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। किस क्षेत्र में भविष्य तैयार करना है, इसकी राह कक्षा 9वीं के बाद तय करनी पड़ती है। लेकिन अधिकांश छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी अपने कॅरियर के चयन के लिए भटकाव की स्थिति में होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अधिक कठिनाई होती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
जिले के ऐसे माध्यमिक स्कूल जो यूपी बोर्ड के अधीन संचालित होते हैं, यहां कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को उनकी रुचि के अनुसार भविष्य की राह विभाग का पंख पोर्टल दिखाएगा। इस एप से छात्र-छात्राओें को कॅरियर काउंसिलिंग की जाएगी। इसके लिए प्रधानाचार्य बच्चों को पंख पोर्टल का लाभ बताते हुए उन्हें जागरूक करेंगे। उनका रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
विज्ञापन



पंख एप छात्र-छात्राओं के भविष्य को राह दिखाने का कार्य करेगा। इससे माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कॉलेज, छात्रवृत्ति, कौशल विकास कार्यक्रम, इंटर्नशिप और शिक्षा के विषय में उपलब्ध विकल्पों से संबंधित बेहतर सलाह ले सकेंगे। इसको लेकर सभी प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराएं।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें