फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती: शिव कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा परसाचक गोबरही के प्राथमिक विद्यालय के छात्र नवीन कुमार का चयन नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में हुआ है। खंड शिक्षा अधिकारी मिठौरा शिव कुमार ने शनिवार को चयनित छात्र का उत्साहवर्धन किया। कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के अन्दर प्रतिमा की कमी नहीं है, जरूरत है उसे उभारने एवं निखारने की। छात्र नवीन कुमार ने स्वयं से बनाई हुई खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार की तस्वीर उन्हें भेंट की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्र, सर्वेष शर्मा, मृत्युंजय श्रीवास्तव,रणजीत कुमार, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें