फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तरीय खेल का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय जडार में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जूनियर हाई स्कूल शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने झंडी दिखाकर किया। प्रधानाध्यापक प्रमोद पटेल ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अहम है। खेल स्वस्थ जीवन के साथ बेहतर कॅरिअर बनाने में सहायक है। बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता से प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में पीएस जडार के प्रियांशु प्रथम व आशीष द्वितीय स्थान एवं बालिका वर्ग में पीएस राजमंदिर की पल्लवी प्रथम व पीएस जडा की विशाखा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ललकिरपुर के अमन प्रथम व पीएस जडार के प्रियांशु द्वितीय रहे। जबकि जूनियर हाई स्कूल स्तर बालक वर्ग सौ मीटर दौड़ में साबिर प्रथम व कुनाल द्वितीय स्थान एवं बालिका वर्ग में यूपीएस जडार की मधु प्रथम व यूपीएस राजमंदिर की सुमन द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी में जडार की टीम प्रथम व राजमंदिर द्वितीय रहीं। जूनियर वर्ग बालक कबड्डी में यूपीएस जडार की टीम प्रथम व यूपीएस सोहरौना द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में यूपीएस जडार की टीम प्रथम व यूपीएस राजमंदिर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग खो-खो में सोहरौना प्रथम व जडार द्वितीय रहा। बालिका वर्ग खो-खो में राजमंदिर प्रथम व जडार द्वितीय रहा। बालक वर्ग खो-खो में सोहरौना ने प्रथम व जडार ने द्वितीय, बालिका वर्ग कबड्डी में सोहरौना प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें