फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अफवाह फैलाने पर करें त्वरित कार्रवाई

Tue, 15 Oct 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनपद में मूर्ति विसर्जन को सकुशल सुनिश्चित कराने के लिए मूर्ति विसर्जन मार्गों/स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मिश्रौलिया गांव होते हुए पुलिस चौकी बहुआर पहुंचे। बहुआर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निर्देशित किया। मूर्ति विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया और कहा कि अराजक तत्वों के से सख्ती के साथ निपटें।
उन्होंने किसी प्रकार के अफवाह फैलाने पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोठीभार क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन मार्ग पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। दोनों अधिकारी कोठीभार थाने में विसर्जित होने वाली मूर्तियों की संख्या की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तय रूट के हिसाब से पर्याप्त सुरक्षा में मूर्तियों का सकुशल विसर्जन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें