जमाखोरी पर नियंत्रण लगाने के लिए छापा डाले
निचलौल। कस्टम कमिश्नर पटना अजय सक्सेना ने बुधवार को निचलौल कस्टम अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के गांवों में जरूरी सामानों की जमाखोरी पर नियंत्रण लगाने के लिए छापा डालें। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों और गोदाम में पड़े जब्त सामानों को देखा और स्टाफ के साथ बैठक भी की। इस दौरान कस्टम अधीक्षक रविंद्र कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर भगवान शाह और दयाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
चेकपोस्ट की सीमा अधिकारियों ने देखी
नौतनवां। भारत नेपाल सीमा के केवटलिया गांव के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट की सीमा को लेकर भारत-नेपाल के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया। उपजिलाधिकारी नौतनवां दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट की सीमा दोनो देशों के अधिकारियों ने देखी है। संवाद