फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्माण में अनियमितता पर ठेकेदार के विरुद्ध करें कार्रवाई

विज्ञापन
निर्माण में अनियमितता पर ठेकेदार के विरुद्ध करें कार्रवाई
विज्ञापन
- विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि ग्रामीण सड़कों का निर्माण मानक व गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराई जाए। मानक में अनियमितता मिलने पर ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।
मुख्य विकास अधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 483 आवेदनों का सत्यापन लंबित होने पर जिला प्राेबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि वे ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। खाद्य एवं रसद की दुकान आवंटन की प्रक्रिया को तत्काल पूरा कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक को किसान सम्मान निधि व फसल बीमा की प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि वे विद्युत कनेक्शन व बिजली बिल बकाया की प्रगति को ठीक कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी को अधूरे सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का निर्माण तीव्र गति से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय, परियोजना अधिकारी रामदरश चौधरी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें