फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को येलो और ग्रीन बेल्ट से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण में बुधवार को ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट प्रमोशन प्रमाणपत्र वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर से 18 खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए। इन्हें महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने येलो बेल्ट में अदिति राव, आंचल केशरी, दिव्यांश केशरी, अंशुमान शुक्ला, परी और येलो टू ग्रीन बेल्ट में कृष्ण कुमार, आलिया खातून, आदर्श जायसवाल तथा ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट में अंकित कुशवाहा, राजेश गोंड, अनुराग, साहिमा परवीन को सम्मानित किया। वहीं ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट में नंदनी चौधरी, सिद्धांत विश्वकर्मा, रेड टू रेड वन बेल्ट में हर्षिता चौधरी, सोनम शर्मा, रेड वन टू ब्लैक बेल्ट में सांची अग्रवाल, दीपांश सोनी, नैवेद्य जायसवाल को प्रमाणपत्र और बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिसवा ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के कोच राहुल राय, हर्षिता सिंह, प्रिया साहनी, शिव प्रजापति, विशाल चौधरी, साहिल अंसारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें