फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुरक्षा व फिटनेस के लिए कारगर है ताइक्वांडो

Mon, 15 May 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए शुरू हुआ दस दिवसीय ताइक्वांडो शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। ताइक्वांडो सुरक्षा व फिटनेस के लिए अत्यंत कारगर है। बच्चों को इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए।
ये बातें महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने ग्लोरियस एकेडमी में ताइक्वांडो के दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 20 मई तक चलने वाले शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रबंधक आनंद गुप्ता ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह शिविर लगवाया गया है। इससे बच्चों में खेल से जुड़ने की ललक पैदा होगी। साथ ही आत्मरक्षा के ज्ञान से स्वयं के साथ दूसरों की मददगार कर सकेंगे। इस दौरान रजनी प्रजापति, रघुवीर प्रजापति, राजकुमार, राहुल अग्रहरि, प्रतिमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें