ताइक्वांडो खिलडियो से मुलाकात करते जिलाधिकारी: संतोष कुमार शर्मा।
महराजगंज। ताइक्वांडो एक ऐसी खेल विधा है जो बेटियों को आत्मरक्षा की काबिलियत विकसित करता है। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन जनपद में इसे लेकर सार्थक कार्य कर रहा और इससे बड़ी संख्या में बालिकाएं जुड़कर लाभ प्राप्त कर रही हैं। यह विचार डीएम संतोष कुमार शर्मा ने व्यक्त किया। रविवार को चौक स्थित इंडोर खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो स्पर्धा शुरू हुई जिसका शुभारंभ डीएम ने किया। स्पर्धा का आयोजन मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया गया जिसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 40 स्कूलों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं की संख्या इसमें 200 है। डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंंदु पांडेय ने कहा कि एसोसिएशन अपने दायित्व को समझकर उसी के अनुरूप अपना प्रयास करता है जिससे अधिक से अधिक युवाओं को इसमें पारंगत किया जा सके। इंडिपेंडेंस स्कूल एलायंस के शरथ गुप्ता ने एसोसिएशन के कार्यों की सराहना करते हुए इसे बालिकाओं मिल रहे आत्मबल को समझाया। जीवेश मिश्रा, युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, रितेश त्रिपाठी, राजकुमार जायसवाल, नेहा गुप्ता, राघवेंद्र पाठक उद्घाटन में मौजूद रहे। एसोसिएशन के अभिषेक विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।