ताइक्वांडो : 72 खिलाड़ियों को विभिन्न वर्गों में मिली प्रोन्नति
महराजगंज। महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को सिसवा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट खेल के आधार पर 72 खिलाड़ियों ने प्रोन्नति हासिल की।
एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में 95 खिलाड़ियों ने विभिन्न बेल्ट के वर्गों में प्रमोशन पाने के लिए प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में शामिल रिजवान अहमद फैजी, राहुल राय व उत्सव शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उनके प्रोन्नति का निर्णय लिया। इस दौरान लकी विश्वास, श्याम चौधरी, प्रिया साहनी, आरती रावत, हर्षिता, शिवकुमार समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
व्हाइट टू एलो बेल्ट : प्रांजल यादव, अनुष्का केसरी, रिया जायसवाल, अंबिका तुलस्यान, अंकित शर्मा, अक्षरा जायसवाल, वैभव जायसवाल, कृष्णा शर्मा, अंशिका पांडेय, अनन्या यादव, तनिष्का पटेल, आर्या गुप्ता, तृप्ति जायसवाल, फिजा परवीन, नगमा, आराधना मौर्या, अमृता गिरी, आकृति, रिया, अनुष्का, अदिति सिंह, ईरिशा, लकी, आयुष, अंश मिश्रा, शुभम यादव, जिज्ञांसी, प्रियांशु, अभय, एंजेलो बाइजू, सुमित, स्वास्तिक, अमित, शिवम गुप्ता, अंकिता, नेहा, हर्षिता, ज्योति गौड़, अनु शर्मा, साजिदा खातून, आस्था व आयुष यादव।
एलो टू ग्रीन बेल्ट : दीपांश सोनी, आदित्य केसरी, शुभ श्रेयस जायसवाल, सचिन यादव, तेजस अग्रवाल, सांची अग्रवाल, शिवांश वर्मा, भविष्य जायसवाल, मनष्वी जायसवाल, शिवम जायसवाल, शिवेश अग्रवाल, आयुष केसरी, ईशानी पाठक, सांवी पाठक, अविनाश गिरी, पंसूल सोनी व अदिति सिंह।
ग्रीन टू ग्रीन वन बेल्ट: अनुज जायसवाल, दिग्विजय सिंह, सात्विक मद्धेशिया, आरिफ सिद्दीकी, अयान अली, बलराम गौंड़ व दिव्यशिखा कुशवाहा।
ग्रीन वन टू ब्लू बेल्ट: आरुष जायसवाल, अक्षांश जायसवाल, कवीश केडिया ।
ब्लू वन टू रेड बेल्ट: विशाल व साहिल अंसारी।
रेड टू रेड वन बेल्ट: गोलू कुमार ।