महराजगंज। डेंगू को काबू में करने के लिए जागरूकताऔर निरोधात्मक कार्यवाई में तेजी लाना होगा। सर्विलांस भी बढ़ाना होगा। जन समुदाय को भी डेंगू से बचाव के लिए सचेत करना होंगा। यह बातें मेडिकल कालेज के वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के मंडलीय नोडल अधिकारी डॉ वीके श्रीवास्तव ने कही। वह सीएमओ कार्यालय सभागार में डेंगू से बचाव को लेकर अंतर्विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राकेश कुमार ने कहा कि डेंगू के लक्षण दिखते ही प्रशिक्षित चिकित्सक से जांच और इलाज कराने पर मरीज घर पर ही ठीक हो जाता है। डिप्टी सीएमओ डाॅ केपी सिंह ने कहा कि इन दिनों डेंगू अपना तैर पसार रहा है। डेंगू एक मच्छर जनित रोग है। इससे बचाव बहुत जरूरी है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. वीर विक्रम सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. निलोत्पल आदि मौजूद रहे।