संदिग्धों की जांच में सरहद पहुंची एटीएस टीम
सोनौली (महराजगंज)। कस्बे में संदिग्ध आरोपियों की जांच में एटीएस की टीम पहुंची। टीम ने पुलिस, खुफिया विभाग सहित आब्रजन विभाग के अधिकारियों से मिलकर संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई। बुधवार की सुबह एटीएस के दो अधिकारी सादी वर्दी में सोनौली पहुंचे। जांच करने के बाद दोपहर बाद वह नौतनवां चले गए। कोतवाल शशांक शेखर राय ने एटीएस की टीम को आकर जांच करने की पुष्टि की।