सिसवा बाजार। 1360 किलोमीटर की पदयात्रा कर शहीद भगत सिंह की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले सूर्या को सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष ने रविवार को सम्मानित किया। सिसवा नगरपालिका निवासी सूर्या उर्फ सूरज रावत ने शहीद भगत सिंह को अपनी प्रेरणा मानते हुए यह यात्रा की थी। उन्होंने पंजाब के फिरोजपुर जिले में स्थित हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर पहुंचकर भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया था। सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने सूर्या को अंग वस्त्र स्मृति चिह्न व शहीद भगत सिंह की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभासद सहित अन्य उपस्थित रहे।