महराजगंज। जिला मुख्यालय को रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए सर्वे मंगलवार से शुरू किया जाएगा। सर्वे एजेंसी स्काईलार्क फिजिकल सर्वे कर चुकी है। भूमि अधिग्रहण के लिए अधिकारी नामित किया जा चुके हैं। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि एजेंसी को वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। सर्वे भी किया जा चुका है। मंगलवार से लिडार सर्वे किया जाएगा। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।संवाद