महराजगंज। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी व मार्च का चीनी वितरण 15 से 29 मार्च तक होगा। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल का वितरण किया जाएगा, जबकि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं और तीन किग्रा चावल का वितरण होगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 18 रुपये प्रति किलो चीनी का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि उक्त वितरण दिवसों में उचित दर की दुकानें प्रातः छह बजे से रात्रि नौ बजे तक खुली रहेंगी। संवाद