फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सफलता कोई खेल नहीं, जो थोड़े ही संघर्ष से प्राप्त होती है

Wed, 01 May 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। सफलता कोई खेल नहीं, जो थोड़े ही संघर्ष से प्राप्त होती है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होता है, तब जाकर के अनवरत संघर्ष से सफलता प्राप्त होती है। उक्त बातें दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार के प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने कही।
विज्ञापन

वह हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की निहारिका एवं जूली ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं कला वर्ग की माधुरी शर्मा ने 80.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यावसायिक वर्ग में लक्ष्मण ने 76.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वाणिज्य वर्ग में आदर्श कसौधन ने 84.4 प्रतिशत अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में नम्रता ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अभय कुमार 92.33 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा निशा विश्वकर्मा ने 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने सभी मेधावियों को माल्यार्पण प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न दिया। इस अवसर पर विनोद कुमार विमल, प्रमोद कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. पंकज कुमार गुप्त, तबारक अली, अखिलेश मिश्र, सूर्य प्रकाश गुप्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें