फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अंबरीश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तीन मांगाें पर कार्रवाई की मांग की। अंबरीश शर्मा ने बताया कि महिला अस्पताल में एक डाॅक्टर के द्वारा मरीजों की जांच और इलाज में अनियमितता बरती जा रही है। आरोप है कि डॉक्टर मरीजों से जांच के लिए पैथोलॉजी लैब पर 5 से 6 हजार रुपये वसूलवा रहे हैं, इसमें उन्हें कमीशन मिलता है। साथ ही महंगी दवाएं लिखकर मरीजों का शोषण किया जा रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर डॉक्टर आक्रोशित होकर अस्पताल से रेफर कर देते हैं। कार्यकर्ताओं ने पैथोलॉजी को सील करने और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा ग्राम सभा कामता बुजुर्ग में जमीन पर अवैध कब्जा और ग्राम सभा खजुरिया में पोखरी को एक समुदाय द्वारा चारों ओर से मिट्टी डालकर अवैध कब्जा करने का मामला उठाया गया। मांग की गई कि इन जमीनों को कब्जा मुक्त कराया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिलेश, आनंद अग्रहरी, धनंजय, वीरू विश्वकर्मा, जग्गनाथ, बलवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें