फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने डीएम को ज्ञापन दिया

Sat, 08 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
ज्ञापन दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण कराने के संबंध में शुक्रवार को विकास खंड घुघली के लक्ष्मीपुर के प्रधान ने डीएम को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर के प्रधान सहीबुन निशा ने बताया कि उक्त गांव 2014-15 में डॉ राम मनोहर लोहिया ग्राम के तहत चयनित हुआ था। इसमें सरकार की मंशा के अनुरूप दो आंगनबाड़ी केंद्र के लिए धन स्वीकृत था। जमीन का पैमाइश करा कर ठेकेदार के द्वारा एक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण छत स्तर तक तथा दूसरे का दरवाजा स्तर तक कार्य हो चुका है। परंतु उसी गांव के एक व्यक्ति ने न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया है। न्यायालय ने आठ अप्रैल को विवादित भूमि की यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की जमीन का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई कर के दोनों निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें