फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सुआक्टा चुनाव आज, सभी तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुआक्टा चुनाव आज, सभी तैयारियां पूरी
विज्ञापन

महराजगंज। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (सुआक्टा) का चुनाव दो फरवरी को संपन्न होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं है।
जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के प्राचार्य प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडेय ने बताया कि दो फरवरी को महाविद्यालय शिक्षक संघ का अधिवेशन और एक बजे से तीन बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबंध पांच जनपदों के 11 महाविद्यालयों के शिक्षक अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. विमल वर्मा, और शशिकांत राव, उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अरविंद मौर्या और डॉ. गजेंद्र, महामंत्री पद के लिए डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर, डॉ. विजय कुमार शुक्ल और त्रिलोकीनाथ तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए डॉ. अमित सिंह, डॉ. देवराज सिंह और दिग्विजय चुनाव मैदान में हैं।
इस चुनाव में कुल 273 मतदाता शिक्षक अपने मत का प्रयोग करेंगे। कॉलेज में चार बूथ बने हैं। सभी बूथों पर चुनाव कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें