फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाल विज्ञान से जुड़ेंगे विद्यार्थी, दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- अक्तूबर माह में होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अक्तूबर माह में होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से विज्ञान विषय में नवाचारी सोच रखने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रेरित करने का कार्य होगा। वे न सिर्फ उसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे, बल्कि अपने मॉडल को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर उच्च स्तर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी कार्य करेंगे।

विज्ञान के क्षेत्र में नवाचारी सोच रखने वाले दस वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस बार 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होना है। इस बार का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना है निर्धारित है। उप विषय के रूप में अपने परितंत्र को समझना, स्वास्थ्य, पोषण व कल्याण को प्रोत्साहन देना, परितंत्र व स्वास्थ्य के लिए सामाजिक व सांस्कृतिक प्रथाएं, आत्मनिर्भरता के लिए परितंत्र आधारित दृष्टिकोण एवं परितंत्र व स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार है। ऐसे में उपरोक्त विषय पर नवाचारी सोच रखने वाले विद्यार्थी इसमें हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को दिखा सकते हैं, वहीं दूसरे विद्यार्थियों को भी प्रेरित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आयु वर्ग के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग
बाल विज्ञान कांग्रेस में दो आयु वर्ग के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। 10 से 14 वर्ष आयु के विद्यार्थी एक वर्ग में हिस्सा लेंगे। वहीं 14 वर्ष से अधिक उम्र के लोग की अलग प्रतिस्पर्धा होगी।
-
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उद्देश्य विज्ञान के मेधावियों को प्रोत्साहित करना है। मेधावी उसका लाभ उठाना सुनिश्चित करें।

अमरेंद्र शर्मा, एकेडमिक को-आर्डिनटर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें