मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं को जानकारी देती संजा देवी।संवाद
जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर राजकीय विद्यालयों में चलाया जा रहा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिशन शक्ति के चौथे चरण में बालिकाओं को बाल-विवाह के दुष्परिणाम को समझाने के लिए राजकीय हाईस्कूल व राजकीय कॉलेजों मेें जागरुकता कार्यक्रम हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर हुए इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की दिशा में पहल की जानी है। इसी के तहत सोमवार को राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर में बालिकाओं को बाल-विवाह न करने की शपथ दिलाने का कार्य हुआ। प्रधानाचार्य अनमोल यादव ने कहा कि बाल-विवाह से समाज व महिलाओं के विकास की रफ्तार में बाधा उत्पन्न होती है। छात्राएं स्वयं इससे बचें व अपने आसपास के लोगों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। वहीं राजकीय हाईस्कूल बेलटिकरा में भी छात्र-छात्राओं को बाल-विवाह के दुष्परिणाम को बताने के लिए गोष्ठी का आयोजन हुआ। शिक्षिका संगीता ने कहा कि समय पूर्व विवाह बालिकाओं के लिए नुकसानदायक है। प्रत्येक परिवार को इससे बचना चाहिए। इसके साथ ही राजकीय हाईस्कूल बेलवा टीकर, मिर्जापुर, बरवां राजा, अराजी जगपुर के साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फरेंदा में छात्र-छात्राओं को बाल-विवाह से होने वाले नुकसान पर चर्चा की गई।