फरेंदा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कंपाेजिट विद्यालय लेजार महदेवा के छह छात्रों का चयन हुआ है। उनके चयन पर विद्यालय परिसर में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परीक्षा में चयनित छात्र सृष्टि, अंबिका, दिव्यांशु, निखिल, अनामिका व सुमन को प्रधानाध्यापक श्रीचंद ने छात्रों को माला पहनाकर मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक श्रीचंद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपार प्रतिभाएं हैं। उनको बेहतर मार्ग दर्शन मिले तो क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। इस दौरान विनय कुमार, अंबिका, रीता सिंह, पुष्पा शर्मा मौजूद रहे। संवाद