फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अटल आवासीय विद्यालय में चयनित हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार और एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी के विद्यार्थियों का अटल आवासीय विद्यालय में चयन हुआ। शिक्षकों और परिजनों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार के छात्र रिंकेश्वर यादव का चयन अटल आवासीय विद्यालय पिपरा सहजनवां जनपद गोरखपुर में हुआ है। छात्र रिंकेश्वर यादव को विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक धर्मेंद्र यादव, प्रधानाचार्य कन्हैया यादव, वशिष्ट मुनि शर्मा, अजय वर्मा, कन्हैया लाल, राजेंद्र प्रसाद ने खुशी जाहिर की। वहीं, मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया स्थित एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी के कक्षा पांच में पढ़ने वाले विश्वजीत, अनमोल कुमार, आराध्या प्रजापति का प्रथम प्रयास में ही अटल आवासीय विद्यालय गोरखपुर में चयन हुआ है। प्रबंधक राम हरख गुप्त, संरक्षक संजय गुप्त, प्रधानाचार्य प्रदूमन चौधरी आदि ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें