फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान

Wed, 01 May 2024 04:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल परासखाड़ में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां हाईस्कूल परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य शिवमूर्ति राय ने स्मृति चिन्ह ,मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रो में अमित निषाद ने 91.66 प्रतिशत सत्या ने 86.16 प्रतिशत अंजीता ने 84.16 प्रतिशत व प्रेमलता ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शिवमूर्ति राय ने कहा कि सीमित संसाधनों मे छात्रों ने बेहतर प्रर्दशन किया है। कठिन परिश्रम व लक्ष्य निर्धारित करने से सफलता जरूर मिलती है। इस दौरान शिक्षक अनिल कुमार, विवेक कुमार सिंह, नागेंद्र तिवारी, जनार्दन प्रसाद, रामलखन मौर्य एवं धनुषधारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें