परतावल। पंचायत इंटरमीडिएट काॅलेज परतावल बाजार में शनिवार को दीपोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाईं और दीप प्रज्वलित कर परिसर को आलोकित कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मिशन शक्ति-5, वीर गाथा, स्वच्छ भारत, विकसित भारत 2047 की संकल्पना, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा अपना परतावल-स्वच्छ परतावल जैसे विषयों पर आकर्षक रंगोली बनाई। मिशन शक्ति से संबंधित रंगोली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। वीर गाथा थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने देश के वीर सपूतों की झांकियां बनाकर देशभक्ति की भावना व्यक्त की। प्राथमिक अनुभाग के बच्चों ने फूलों और पत्तियों से रंगोली बनाकर प्रकृति और दीपावली के जुड़ाव को दर्शाया। विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परमेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सौरभ पाठक, सारिका पांडेय, नूतन मिश्रा, रीता यादव, अरविंद कुमार, रामप्रीत यादव, रामनारायण आदि उपस्थित रहे।