फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यालय परिसर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव- 2 भाइयों में था छोटा

Sun, 09 Nov 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

मृतक मिथिलेश वर्मा ग्राम बागापार, टोला बेलहिया का निवासी था। वह सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज, कसमरिया में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार की रात वह घर पर भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था लेकिन रात करीब एक बजे जब मां संगीता देवी ने देखा तो वह कमरे में नहीं था। अगले दिन सुबह उसका शव विद्यालय में फंदे से लटका पाया गया।
विज्ञापन
बंगलूरू में एक युवा जोड़े ने आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार, टोला बेलहिया में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के मिथिलेश वर्मा (18) का शव प्राथमिक विद्यालय के कमरे में लगे जंगले से फंदे के सहारे लटकता मिला। सुबह विद्यालय की रसोइया रोजाना की तरह खाना बनाने पहुंची थी। उसने शव को फंदे से झूलता देखा तो घबराकर शोर मचाया।
विज्ञापन


सूचना पर बागापार चौकी प्रभारी मनीष पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद जांच के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक मिथिलेश वर्मा ग्राम बागापार, टोला बेलहिया का निवासी था। वह सरदार वल्लभभाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज, कसमरिया में कक्षा 11 का छात्र था।

शुक्रवार की रात वह घर पर भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था लेकिन रात करीब एक बजे जब मां संगीता देवी ने देखा तो वह कमरे में नहीं था। अगले दिन सुबह उसका शव विद्यालय में फंदे से लटका पाया गया। परिजनों के अनुसार मिथिलेश दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन


बड़ा भाई मिथुन बीस दिन पहले रोजगार की तलाश में बाहर गया है और पिता रामप्रीत वर्मा विदेश में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि मामले को संदिग्ध मृत्यु के रूप में दर्ज कर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा, तभी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें