फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूल में गर्मी से बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
स्कूल में गर्मी से बेहोश हुई छात्रा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रा की हालत में हो रहा सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा मधुबनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भीषण गर्मी और उमस के कारण कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा अपने कक्षा में ही बेहोश हो गई। शिक्षकों की सहायता से एम्बुलेंस से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा ले जाया गया।
विज्ञापन

बिजली कटौती और भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को दिन में विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा मधुबनी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा अंशिका बेहोश हो गई। होश न आने पर शिक्षकों ने परिजनों को सूचना दी। घबराए परिजन शिक्षकों के साथ आनन-फानन स्कूल के नजदीक पीएचसी मधुबनी ले गए, जहां स्वास्थ्य में सुधार न होने पर परिजन एम्बुलेंस से सीएचसी जगदौर ले गए। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। धीरे धीरे छात्रा की तबीयत में सुधार हुआ। स्कूल के शिक्षक दिलीप प्रजापति ने बीईओ को अंशिका के बेहोश होने के मामले को अवगत कराया। बीईओ मिठौरा शिव कुमार का कहना है गर्मी के कारण कक्षा सात की छात्रा बेहोश हो गई थी, अब उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें