फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपराध रोकने के लिए बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र में भारत नेपाल बॉर्डर पर अपराध रोकने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाली प्रहरी की संयुक्त टीम रविवार शाम को पैदल पेट्रोलिंग की। लोगों से पूछताछ कर लोगों को सुरक्षा का अहसास भी दिलाया। बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने कहा कि भारत नेपाल बॉर्डर की संवेदनशील सीमा पर तत्परता बरतने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर दोनों देशों की सुरक्षा कर्मियों के साथ पिलर संख्या 497 से 498 तक पेट्रोलिंग की गई। बॉर्डर से सटे लोगों को अपील की गई कि अगर बॉर्डर पर कोई संदिग्ध दिखाई दे या अपराध हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह, रविकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें