परतावल। नहरों की जमीन व पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए सिंचाई विभाग के जिलेदार संजीव सिंह ने टीम का गठन किया है। टीम में पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। टीम ने नहरों के किनारे सरकारी जमीन पर कब्जा कर घर व दुकान आदि बनाने वालों का अतिक्रमण हटवाया जाएगा। इसके अलावा नहरों में बहने वाले नलकूपों व नालों का पानी भी बंद कराया जाएगा। जिलेदार द्धितीय परतावल सिंचाई खण्ड गोरखपुर संजीव सिंह ने बताया कि स्थानों का चिंह्नांकन कराया जा रहा है जिनके द्धारा नहरों पर अतिक्रमण किया गया है। नहरों पर जहां पक्का निर्माण किया गया है। जिन नहरों में ग्राम सभा का पानी गिरता है उनके खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नहरों को बिल्कुल स्वच्छ रखा जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई करने में कोई परेशानी न हो। संवाद