परसामलिक। स्थानीय थाना परिसर में रविवार को होली पर्व को लेकर क्षेत्र के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व संभ्रांत लोगों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की। बैठक में होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए लोगों से अपील की गई। परसामलिक थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने कहा कि हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र बहादुर सिंह, सेवतरी चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामजीत, आदर्श सिंह तथा ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव, अमरनाथ यादव, अनिल कुमार पासवान, महबूब अली, विजयनाथ यादव, विजय प्रताप सिंह, राकेश कुमार मौजूद रहे।