फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, 22 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। यातायात नियमों की अनदेखी पर बुधवार की दोपहर ठूठीबारी मेन तिराहे पर निचलौल क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह
विज्ञापन

के नेतृत्व में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बाइस वाहनों का चालान हुआ।
चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र शामिल थे। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें दोपहिया-चारपहिया मिलाकर कुल 22 वाहनों का चालान हुआ और 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान में कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर, उपनिरीक्षक विक्की कुमार, बब्बन वर्मा, खुश्बू सिंह, कांस्टेबल अनूप यादव, मनोहर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें