फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओवर स्पीडिंग पर सख्ती 7 वाहनों का चालान 22 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता के उद्देश्य से रविवार को विशेष अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात अरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य फोकस ओवर स्पीडिंग के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकना था, जो हाल के वर्षों में एक बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत महराजगंज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर स्थित ब्लैक स्पॉट भैंसा पुल के निकट यातायात पुलिस ने स्पीड राडार गन का उपयोग किया। तेज गति से वाहन चला रहे चालकों को तत्काल रोका गय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें