फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजाना 15 से 17 लोगों को काट रहे आवारा कुत्ते

Tue, 23 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को होते हैं और आक्रामक, वाहनों के साथ दौड़कर चालकों को कर रहे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आक्रामक भी हो गए हैं। लोगों पर हमले कर घायल कर रहे हैं। यही वजह है कि रोज जिला अस्पताल में 15 से 17 लोग एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में छह मई से अब तक 199 लोगों ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए हैं।
शहर में शाम के बाद सुनसान गलियों में चलना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि आवारा कुत्तों के झुंड आम राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं। रात में बाइक सवार कुत्तों के हमले के शिकार हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों का पीछा करने से भी ये पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन वाले कई बार हादसे के शिकार हो जाते हैं। कई बाइक चालकों को इन कुत्तों ने काटा है। झुंड में घूम रहे कुत्ते खूंखार रूप ले चुके हैं। आवारा कुत्ते छोटे जानवर को भी शिकार बना रहे हैं। सरकारी अस्पताल के अलावा कुछ लोग ग्रामीण स्तर पर और निजी अस्पताल में भी अपना इलाज करा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इस समस्या से निपटने के लिए शासन-प्रशासन को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे है। जिला अस्पताल में सोमवार को 21 लोगों को कुत्ता काटने पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए थे। इन कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका की ओर से कभी भी सर्वे नहीं कराया गया है। न ही इसे नियंत्रित करने की ठोस पहल की गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को चिकित्सीय सलाह के साथ मुफ्त में दवा दी जाती है।
...
केस एक - रजवल निवासी रामकवल अपना खेत देखने गए थे। वापस लौटते वक्त कुछ कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। उसी रास्ते गुजने पर एक कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आए हैं।
विज्ञापन

...
केस दो - शहर के अमरूतिया वार्ड के अंगद पालतू कुत्ते को घर से बाहर घुमाने ले जा रहे थे। आवारा कुत्ते को देखकर पालतू कुत्ते ने उन्हीं को काट लिया। वह सोमवार को जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगावाने आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें