फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विधानसभा का घेराव करने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को भारतीय किसान संघर्ष समिति के संगठन सृजन समारोह का समापन हुआ। मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय रहे। समारोह में समिति के सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही विधानसभा का घेराव करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर समिति के सभी सदस्य एकजुट हो जाएं। शहर और गांव में आम लोगों तक पहुंचकर समिति की उपलब्धियों और प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्हें समिति से जोड़ें। ताकि जिले के हर बूथ पर संगठन मजबूत हो सके। समिति के गणेश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा ने सदस्यों को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें