सेंध लगाकर ज्वेलरी की दुकान में चोरी
ठूठीबारी। कस्बे में एक ज्वेलरी की दुकान में सोमवार रात सेंध लगाकर चोर जेवर लेकर फरार हो गए। ठूठीबारी निवासी आशुतोष वर्मा की आभूषण की दुकान कस्बे में है। रोज की तरह सोमवार की शाम दुकान बंद कर आशुतोष घर चले गए। मंगलवार सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखा जेवर नहीं था। कुछ देर बाद आसपास खोजबीन करने पर आदर्श इंटरमीडिएट कालेज के पूरब मोबाइल टावर के पास खाली अलमारी मिली। आशुतोष ने बताया कि पिछले साल भी चोर मकान के पीछे लगे फाटक तोड़कर जेवर समेत नकदी चुरा ले गए थे। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी संजय दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद