नौतनवा में बसपा की बैठक में पहुंचे पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा
- फोटो : जगन्नाथ
नौतनवा में बहुजन समाज पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को कुनसेरवां में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र की भाजपा और प्रदेश की सपा सरकार की जमकर आलोचना की गयी। आने वाले विधानसभा चुनाव को में एकजुटता का आह्वान किया गया।
मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर एवं पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा सपा सरकार में पूरे प्रदेश में जंगल राल कायम है। सांप्रदायिक दंगों की बाढ़ आई। 200 से ज्यादा दंगे हो चुके हैं। मुजफ्फरनगर के दंगे में कई लोगों की जान गई फिर भी जांच आयोग ने सपा सरकार को क्लीन चिट दे दी।
कहा कि मौजूद सरकार ने बसपा सरकार के सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद की है। जो नई योजनायें चलाई उसमें पात्र लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। सरकारी धन का सरकार में बैठे लोगों द्वारा बंदरबांट किया गया। किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिला और न ही उसके उत्पाद का मूल्य बढ़ाया गया। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। रोजगार के नाम पर जो भी भर्तियां की गई।
उनमें से ज्यादातर सैफई के इलाके के लोग आए। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूँजीपतियों और उद्योगपतियों की सरकार है। मेघनाथ, सुधीर कुमार, लालजी भारती, रामसूरत चौधरी ने किया। जिलाध्यक्ष नारद यादव, एजाज खान, जितेन्द्र राव, मिठाईलाल, श्रवण, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।