महराजगंज। खरीद बढ़ाने के क्रय केंद्रों के प्रभारी आसपास के ग्राम प्रधानों व किसानों से संपर्क करें। इसमें जहां प्रधानों का सहयोग लिया जाए, वहीं किसानों से मिलकर भी उनकी समस्या जानने का प्रयास किया जाए।
ये निर्देश अपर आयुक्त सहकारिता रमेश बाबू गुप्ता ने शनिवार को जिले के तीन गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कही। उन्होंने सहकारी संघ महराजगंज के निरीक्षण में गेहूं क्रय की स्थिति को ठीक पाया। क्रय केंद्र प्रभारी को इसे और बढ़ाने को कहा। इसके बाद पकड़ी नौनिया केंद्र के निरीक्षण में कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे खरीद को बढ़ाने के लिए किसानों की समस्याओं को जानें एवं उन्हें फसल को बेचने के लिए प्रेरित करें। भिटौली केंद्र के निरीक्षण में भी कम प्रगति पर उसे सुधारने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया। सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया कि वे भी संघ के केंद्रों पर किए जा रहे गेहूं क्रय की नियमित समीक्षा करें व उसे बढ़ाने के लिए कर्मियों को निर्देशित करें। निरीक्षण के दौरान सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद