परसामलिक। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा में रविवार को भगवान बुद्ध एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया। उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त अपर आयुक्त वाणिज्य कर अधिकारी हरिशरण गौतम व विशिष्ट अतिथि रामनरेश चौधरी, अलख निरंजन रहे। भंते शील प्रकाश ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपने को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस मौके राकेश चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, राम भरत चौधरी, सत्य विजय यादव, अगस्तमुनि चौधरी मौजूद रहे। संवाद