महराजगंज। नौतनवां स्थित एक गेस्ट हाउस में सर्व समाज संस्थान की बैठक में सर्व सेवा संस्थान के प्रदेश प्रभारी सीताराम अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश स्तर एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसमें प्रदेश मंत्री रमेश चंद्र गुप्ता, प्रदेश मंत्री संतोष अग्रहरि, प्रदेश उप प्रभारी पंकज श्रीवास्तव, प्रदेश संयुक्त मंत्री उमेश जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजा वर्मा, प्रदेश मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, प्रदेश महामंत्री उमाकांत मद्देशिया का मनोनयन हुआ। सर्व सेवा समाज के प्रदेश प्रभारी सीताराम अग्रहरी ने बताया कि नौतनवा तहसील अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ तहसील उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, तहसील उपाध्यक्ष बद्री प्रसाद अग्रहरि, महामंत्री प्रमोद जायसवाल, तहसील मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पांडेय को बनाया गया। फरेंदा तहसील अध्यक्ष राजकुमार मणि त्रिपाठी, तहसील उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रहरी मनोनीत करते हुए संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।