फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस पर जल्द शुरू करें कार्य

Sun, 04 Jun 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में बोले केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 एस (महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी) अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। इस पर चौड़ीकरण का कार्य अतिशीघ्र शुरू कराएं। इसमें ढिलाई न बरती जाए। चौंड़ीकरण से जहां मुश्किलें कम होंगी, वहीं यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में समय भी कम लगेगा।
ये बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जलजीवन मिशन की परियोजनाओं के लिए की गई खुदाई से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाए। रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या के निस्तारण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

योजनाओं की समीक्षा के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के संबंध में एक समयसीमा निर्धारण कर उनके मरम्मत को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यदि इसमें जनप्रतिनिधियों की कोई शिकायत है तो उसके अनुपालन के बारे में उन्हें अवगत कराएं। सभी विभाग सुनिश्चित करें कि सरकारी कार्यक्रमों की सूचना जनप्रतिनिधियों को जरूर हो और उन कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति भी रहे।
समिति ने जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी विभाग योजनाओं को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग संचालित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने समिति के निर्णयों के शत-प्रतिशत अनुपालन का आश्वासन दिया और कहा कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, ज्ञानेंद्र सिंह, वीरेंद्र चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
...
आरसी जारी करने से पहले कराएं नोटिस का तामिला
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने विद्युत उपभोक्ताओं को आरसी जारी करने से पहले उन्हें जारी नोटिस का तामिला हर हाल में कराने को कहा। बिल भुगतान के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। गोपाला 220 केवीए विद्युत उपकेंद्र को 30 जुलाई तक शुरू करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी उठाया मुद्दा
सदर विधायक जयमंगल ने सिंदुरिया-सबया मार्ग व हनुमानगढ़ी-करमहा मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया, जिस पर वित्त राज्यमंत्री ने यथाशीघ्र मरम्मत का निर्देश दिया। विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने बैंकों की ओर से मुद्रा सहित छोटे ऋणों के वितरण में हीलाहवाली का मामला उठाया, जिस पर उन्होंने बैंकों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने और मुद्रा योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया। सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने निचलौल तहसील स्थित प्राथमिक विद्यालय बंजारी पट्टी को मॉडल स्कूल के रूप में अन्य विद्यालयों की तरह बनाने को कहा, जिसे समिति ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें