फरेंदा। तहसील परिसर में स्टैंप वेंडरों की मनमानी और जनता से अधिक दाम वसूली का आरोप लोगों ने लगाया है। एसडीएम से वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। कस्बे के राहुल, अमरजीत, राकेश, श्रीकेश,चंदन व दुर्गेश सहित कई लोगो का आरोप है कि तहसील प्रशासन की नाक के नीचे वेंडरो की मनमानी चलती है। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।