अड्डा बाजार। चमैनियां उर्फ भेड़ही में चल रही रामलीला में शनिवार को कलाकारों ने की रात कलाकारों ने राम और सीता विवाह का मंचन किया। इस देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। यज्ञ के बाद मिथिला से अयोध्या पत्रवाहक भेजा गया। पत्र पाकर राजा दशरथ एवं उनके परिवार व नगरवासियों को खुशी का ठिकाना न रहा। राजा दशरथ बारात लेकर जनकपुर पहुंचे। वहां राम का सीता के साथ, भरत का मांडवी से, लक्ष्मण का उर्मिला से व शत्रुघ्न का श्रुतिकीर्ति से एक साथ विवाह हुआ। अयोध्या लौटने के बाद राजा दशरथ ने राम का राजतिलक करने की घोषणा किया। राजमहल और नगर में खुशियां मनाई जाने लगी। हालांकि उस वक्त भारत और शत्रुघ्न अयोध्या में नहीं थे।