फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन
विज्ञापन

महराजगंज। खरचौली गांव के बी फार्मा के छात्र आदित्य कुमार के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन आक्रोशित है। तीन दिन से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने परिजन धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को धरने बैठे परिजनों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

आदित्य कुमार के भाई अवनीश कुमार मिश्रा ने कहा कि धरने पर बैठे तीन दिन बीत गए हैं, लेकिन जिम्मेदार इस मसले पर गंभीर नहीं हैं। घटना में शामिल आरोपी पता नहीं कब गिरफ्तार होंगे। आदित्य चेहरी आईटीएम में बी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। वह महलगंज चौराहे पर किराए के मकान में रहता था। उसी मकान में 27 अप्रैल 2022 को उसका शव मिला था। कोतवाली में हत्या का केस दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत का जिक्र है। इस दौरान दशरथ, राम प्रताप, मनीष मिश्रा, अंगद पटेल, विमला, श्यामा, कनकलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें