फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौ करोड़ से चौक बाजार में बनेगा स्टेडियम

Mon, 13 Mar 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मिली शासन से मंजूरी
विज्ञापन

सुविधाएं बढ़ने से राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंच सकेंगे खिलाड़ी

महराजगंज। चौक बाजार में स्टेडियम के निर्माण को शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। इसके बन जाने से जहां स्थानीय स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं वे भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर स्वयं, परिवार व जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल में बढ़ावा देने के लिए शासन की स्तर से पहल जारी है। चौक बाजार में भी बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो सुविधाओं के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इन खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा कल्याण विभाग की ओर से चौक बाजार के दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज की भूमि पर स्टेडियम के निर्माण संबंधी प्रस्ताव को शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया है। लगभग नौ करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के बेहतर अभ्यास की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


चौक बाजार में नौ करोड़ की लागत से स्टेडियम के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। इससे खेल व खिलाड़ियों के विकास में काफी मदद मिलेगी।
-सुधीर श्रीवास्तव, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें