फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया दीपोत्सव

Thu, 11 Jan 2024 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नगर पंचायत सोनौली में बृहस्पतिवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एसएसबी ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर नगर स्थित रामजानकी मंदिर में दीपोत्सव किया। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित एवीबीपी के नौतनवां तहसील प्रमुख सन्नी गुप्ता ने बताया कि 12 जनवरी सन् 1863 में स्वामी जी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस की प्रेरणा से देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारत और इसकी संस्कृति का परचम लहराया। भूतपूर्व सैनिक दीपक बाबा ने कहा कि स्वामी जी ने अपने संबोधन में शून्य का वर्णन कर पूरे विश्व को लोहा मनवाया था। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव जायसवाल ने बताया कि 1893 में जब शिकांगों में हो रहे विश्व धर्म सम्मेलन में विवेकानंद को भारत की ओर से बोलने का अवसर प्राप्त हुआ तो अपने संबोधन से ही उन्होंने सबको आकर्षित कर लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बसंत मद्धेशिया, नगर मंत्री विवेक मिश्रा, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें