फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी ने ईद मिलन समारोह का किया आयोजन

विज्ञापन
सद्भावना कार्यक्रम में उपस्थित एसएसबी और लोग।
विज्ञापन
निचलौल। सशस्त्र सीमा बल की ओर से ईद उल फितर के अवसर पर शनिवार को एक भव्य एवं सौहार्दपूर्ण ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर सशस्त्र सीमा बल के सभी अधिकारी एवं एसएसबी के जवान उपस्थित रहे। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया गया। कमांडेंट ने ईद के मौके पर सभी कार्मिकों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से मुस्लिम जवानों को ''ईद मुबारक'' कहकर सम्मानित करते हुए उन्हें फलाहार भेंट किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बल के भीतर आपसी एकता, सद्भावना एवं भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें सभी कार्मिकों ने मिल-जुलकर ईद की खुशियां साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें