गिरफ्तार किए गए यांग मेंग मेंग, गु बॉकिअंग और लबसँग सेरिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारत नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर जांच के दौरान दो चाइनीज नागरिक सहित तीन लोगों को एसएसबी जवानों ने अवैध रूप से भारत में घुसपैठ के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों को भारत मे घुसपैठ कराने के दौरान एक युवक को भी जवानों ने गिरफ्तार किया है, जो दोनों चाइनीज नागरिकों का सहयोग कर रहा था।
तीनों युवको से आईबी सहित अन्य खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि मंगलवार की रात सरहद पर सुरक्षा एजेंसियां भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जाच कर रही थी। इस दौरान दो युवक भारत में प्रवेश करने के लिए सोनौली सीमा पर पहुंचे।
जवानों ने पूछताछ शुरू की तो दोनों नागरिक हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा को नही समझ सके। संदेहर होने पर दोनों नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उक्त दोनों नागरिकों के सम्बंध में जानकारी लेने पहुचे एक अन्य युवक को भी जवानों ने पकड़ लिया और पूछताछ में पता चला कि पहले पकड़े गए दोनो नागरिक चीनी है।
जबकि तीसरा युवक भारतीय या नेपाली है, जो नेपाल काठमांडू में तीन साल से भारतीय दूतावास के परिचय पत्र बना कर नेपाल में रहता था। उक्त दोनों चीनी नागरिक भारत में प्रवेश करना चाहते थे, इसके संबंध में सरहद की खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। इस संबंध में कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि एसएसबी द्वारा तीन युवकों को रोका गया है। पूछताछ की जा रही है।