फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी जवान ने हत्या की धमकी का लगाया आरोप, तीन पर केस

Sun, 27 Jul 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। भारत-नेपाल बाॅर्डर के झुलनीपुर एसएसबी बीओपी में तैनात एक एसएसबी जवान को फोन पर जानमाल की धमकी मिली है। पुलिस ने जवान की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर ली है। पीड़ित बाला साहेब जगन्नाथ पारखे निवासी बाहेगांव थाना गंगापुर जिला औरंगाबाद राज्य महाराष्ट्र ने पुलिस को बताया कि वह इन दिनों बाॅर्डर के झुलनीपुर एसएसबी बीओपी में तैनात है। इसी बीच 21 मई को गांव के आकाश अशोक मनाड व दो अन्य ने फोन पर हल चोरी के मामले में अपशब्द का प्रयोग करने लगे। विरोध पर परिवार को जानमाल की धमकी देने लगे। आरोप है कि फोन करने वाले ने कहा कि अगर अबकी बार घर आओगे तो फिर ड्यूटी पर नहीं जा पाओगे। तुम्हे यही पर मारकर फेक देंगे। जिसके डर के चलते वह घर नहीं जा पा रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित एसएसबी जवान की तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश अशोक मनाड निवासी बाहेगांव थाना गंगापुर जिला औरंगाबाद राज्य महाराष्ट्र सहित कुल तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें