फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी के डीआईजी ने किया बॉर्डर का दौरा, लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। एसएसबी के डीआईजी गोरखपुर, मुन्ना सिंह ने शुक्रवार को नेपंाल सीमा पर सोनौली का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मिलकर सरहद पर देश विरोधी गतिविधियों या हमले को रोकने के लिए ऑपरेशनल तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, एसएसबी के डीआईजी शुक्रवार की सुबह आठ बजे सोनौली पहुंचे और सीमा पर एसएसबी जवानों की चेकिंग प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण करने के साथ ही आने जाने वाले लोगों की जानकारी ली। साथ ही सीमा पर एसएसबी के चेक पोस्ट पर स्थानीय सुरक्षा अधिकारी, भारतीय पुलिस और नेपाल के आर्म सुरक्षा बल और पुलिस के आलाधिकारियों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें